Uttrakhand

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करते उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।

– महिला कल्याण, बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिले

देहरादून, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की।

मंत्री सतपाल महाराज ने लखनऊ भ्रमण के दौरान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कई मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं से बातचीत की।

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top