Haryana

राेहतक: भाजपा व कांग्रेस ने हमेशा जनता के हितों की अनदेखी, केवल सता सुख भोगा : राजेश गुलिया

फोटो कैप्शन 9आरटीके4 : विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक करते जजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता

विधानसभा चुनाव को लेकर जजपा पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक, बनाई विशेष रणनीति

रोहतक, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । जननायक जनता पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर जजपा रोहतक शहरी प्रधान राजेश गुलिया ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने हमेशा जनता के हितों की अनदेखी कर केवल सता सुख भोगा है। आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह से दुखी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को भी जनता भूली नहीं है कि किस तरह से किसानों की जमीनों को कोढियों के भाव खरीद कर महंगे दामों पर कारपोरेट सेक्टरों को दी गई। भाजपा व कांग्रेस की नीतियां हमेशा से ही जनविरोधी रही है और अब यह बात प्रदेश की जनता भी अच्छे समझ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए जनता बे्रसबी से मतदान वाले दिन का इंतजार कर रही है। राजेश गुलिया ने कहा कि जजपा व आजाद समाज पार्टी गठबंधन का प्रदेश में सरकार बनाने में अहम योगदान होगा। इसी लिए कार्यकत्र्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए और घर घर जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराए और कांग्रेस व भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ बारे लोगों को बताए। इस अवसर पर अजय कुमार इंदौरा, फूल राणा, राजेश राठी, अमित सिंधु, भीम कुंडू, सरोज यादव, पूनम बूरा, सुनीत राणा, आजाद देशवाल, आशीष अहलावत, सतेंद्र कादयान, नीरज गुलिया, जगदीश धानक, अक्षय मकडौली, जितेन्द्र दहिया, प्रवीण भुटानी, ओमबीर, देवेंद्र, ओम, रोहतास कटारिया, विकास सैनी, सतेंद्र रूहिल व अशोक कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top