Bihar

अजीत शर्मा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक नियुक्त

अजीत शर्मा

भागलपुर, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को झारखण्ड के आगामी चुनाव के लिए धनबाद लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उनके पर्यवेक्षक बनाये जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सदस्य डॉ अभय आनन्द, विपिन बिहारी यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, डॉ आनन्द कुमार झा बल्लो, कोमल सृष्टि, रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे इत्यादि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक श्री शर्मा की नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी, संगठन महासचिव के० सी० वेनुगोपाल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्र० सिंह के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

उपरोक्त नेताओं ने यह उम्मीद जाहिर की है कि अजीत शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस धनबाद लोकसभा के सभी विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी विजय का परचम लहरायेगी।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top