Bihar

भाजपा की राजनीति राज के लिए नही देश के लिए है: डॉ संजय जयसवाल

भाजपा बैठक को संबोधित करते सांसद

पूर्वी चंपारण,09 सितंबर (Udaipur Kiran) ।भाजपा की राजनीति राज के लिए नहीं, देश के लिए है। उक्त बाते सोमवार को रक्सौल स्थित पंचायती मारवाड़ी मंदिर के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कही ।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है। अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है। आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क कर नए सदस्य बनाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के अभियान से नहीं जुड़ने वाले को भी पार्टी की रीति नीति जरूर बताएं। संगठन जिला रक्सौल के कार्यकर्ता डेढ़ लाख सदस्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। मौके पर प्रदेश से आए प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है। अब भाजपा प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगी। भाजपा कार्यकर्ता अभियान को गांव-गांव, गली-मोहल्ले तक लेकर जाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोगों को अवगत करवाए।

मौके पर विधायक रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का संकल्प दिलाया। पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय, भाजपा मुख्यालय सह प्रभारी ई. जितेन्द्र कुशवाहा, रामगोपाल खंडेलवाल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शंकर सिंह, ध्रुव प्रसाद, एवं पार्टी के सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top