Uttrakhand

गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी पीएम की योजनाओं के केन्द्र मेंः बिष्ट

बैठक के दौरान

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को लेकर बैठक आयोजित, 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान

हरिद्वार, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान 2024 को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक रूप से सरकार बनाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास हुआ है और अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

उन्हाेंने कहा कि भारत की प्रगति में गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं योजनाओं में प्राथमिकता के केंद्र में रहे हैं। भाजपा विश्व की सर्वाधिक सदस्यता वाला राजनीतिक दल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन मंत्र के साथ पार्टी के कार्यकर्ता समान प्रतिबद्धता के साथ अपने राजनीतिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हैं। एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा में संगठन को केंद्रित करने के लिए कई अंतर्निहित लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं हैं, यह भारतीय जनता पार्टी को अन्य पार्टी से अलग बनाती है।

कहा कि सदस्यता अभियान ऐसी एक संगठनात्मक प्रक्रिया है, इसलिए अपने सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वाग्राही बनाना है। हमें समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाना है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को हम सभी संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं, यह संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्राथमिक सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल नंबर 880002024 नमो ऐप, क्यूआर कोड और एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से बना सकते हैं। भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए 18 वर्षीय या उससे अधिक की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक सदस्य बन सकता है।

कहा कि प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 300 प्राथमिक सदस्य व 3 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य लेना है। आगामी 11 से 17 सितंबर को महाजनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क करेंगे। जिले की प्रत्येक विधानसभा मंडल व शक्ति केंद्र सदस्यता सहयोगी अल्पकालीन विस्तारक सदस्यता कार्य के लिए 7 दिन का पूरे समय अपने-अपने विधानसभा मंडल व शक्ति केंद्र पर लगाएंगे साथ ही जनसंपर्क के दौरान पढ़ने घर में जाकर पार्टी की विचारधारा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करते हुए अभियान के पैम्फलेट वितरित करने हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, अनिल अरोड़ा, ऋषिपाल सिंह, निपेंद्र चौधरी, रीता चमोली, तेलूराम प्रधान,राजकुमार अरोड़ा, संजय सहगल, लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, मोहित वर्मा, नेत्रपाल चौहान, बिशनपाल कश्यप, नकली राम सैनी, सचिन शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, मनीष कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, देवेंद्र प्रधान, विक्रम भुल्लर, एजाज हसन, पवन राठौड़, तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, कैलाश भंडारी, मोहित शर्मा, देवेंद्र चौधरी, सरिता अमोली, दीपक सैनी, पवन चौहान, मनीराम चौहान आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top