HimachalPradesh

नाहन में गणेश चतुर्थी का आयाेजन

नाहन, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रथम पूज्य देव गणेश चतुर्थी देश भर में धार्मिक श्रध्दा से मनाई जा रही है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी नवयुवक मंडल हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर आयोजन करता है। इस वर्ष भी अनेक आयोजन किये जा रहे हैं। शनिवार काे नाहन के हिन्दू आश्रम में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।

रविवार काे इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और परसों मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर गणपति गणेश के दर्शन कर रहे हैं।

नवयुवक मंडल के प्रधान आमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है। तीन दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और परसों को पोंटा साहेब में यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। इस दौरान तीनो दिन भंडारों का भी आयोजन किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top