Assam

कलंग नदी में नाव पलटने से महिला और किशोर डूबे

नगांव (असम), 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रोहा के मनिपुरटूप में कलंग नदी में गुरुवार सुबह एक नाव पटलने से दो लोगों की डूब गए। रोहा पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में तलाशी अभियान आरंभ चलाया है। खबर लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका था।

जानकारी के अनुसार मनिपुरटूप से नामगांव जाते समय कलंग नदी को एक नाव से चार लोग जा रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर नाव पलट कर डूब गई।नाव सवार दो लोग तैरकर किनारे पर पहुंच गये, लेकिन महिला और किशोर लापता डूब गये। डूबने वाली महिला की पहचान नीलिमाई लोफोंग (40) और किशोरी की पहचान अख्तर हुसैन (16) के रूप में हुई है। दोनों मनिपुरटूप भकटगांव के रहने वाले बताये गये हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रोहा पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान आरंभ किया।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि वर्ष 2013 में घटनास्थल पर दो बार पक्का पुल बनाने के लिए शिलान्यास किया गया, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज 12 साल बीत जाने के बावजूद पुल पूरा नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप, इस क्षेत्र के लोगों को छोटी नाव से पार करना पड़ता है और ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

—————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top