RAJASTHAN

भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार : सी.आर.चाैधरी

भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार : सी.आर.चाैधरी

बीकानेर, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान आयोग के अध्यक्ष, बीकानेर संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्रीय निर्माण है।

सी.आर. चौधरी बुधवार को भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष है इसलिए सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता का कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से होगा इसके लिए 8800002024 पर मिस कॉल देना होगा। अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्य बनकर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। आज बीकानेर जिले में सदस्यता अभियान की शुरुवात की जा रही है। सदस्यता का काम दो चरणों में चलने वाला है यह ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चलेगा। प्रथम चरण में 25 सितंबर 2024 तक और द्वितीय चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में सदस्यता का काम 17 तक चलेगा उसके बाद 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 25 सितम्बर तक जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर बृहद सदस्यता अभियान का काम किया जाएगा।

सदस्यता अभियान संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने बताया आज बीकानेर जिला सदस्यता अभियान लॉन्चिंग में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने आज सदस्य बन इस अभियान की शुरुवात की इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, संवाई सिंह, मनीष सोनी, विक्रम राजपुरोहित, देवीलाल मेघवाल उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top