Haryana

राम रहीम की फरलाे पूरी, बागपत आश्रम से सुनारियां जेल लौटे

21 दिन की फरलो से वापिस लौटे डेरा प्रमुख, दसवीं बार जेल से बाहर आए थे

रोहतक, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । साध्वी षौषण के मामले में बीस साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम बुधवार षाम को बगापत स्थित आश्रम से फरलो काट कर वापिस सुनारियां जेल पहुंचे। इस दौरान जेल परिसर में कड़ी सुरक्षा रही। बताया जा रहा है कि डेरा प्रमुख राम रहीम दसवीं बाहर जेल से निकले थे और फरलो पर गए थे। राम रहीम की फरलो को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि फरलो देने का अधिकार सरकार का है। इसके बाद डेरा प्रमुख को सरकार की तरफ से 21 दिन की फरलो दी गई थी। फरलो के दौरान राम रहीम बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहें और इस दौरान उन्होंने अनुयायियों से भी मुलाकात की थी।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top