Haryana

कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत निरंतर महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित कर रहा विश्वविद्यालय : प्रो. बीआर कम्बोज

सेवा सम्मान समारोह में कर्मचारियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज।

एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह आयोजित

हिसार, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन के सभा कक्ष में सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मार्च व अप्रैल माह के दौरान 35 सेवानिवृत हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि कर्मचारियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत विश्वविद्यालय निरंतर महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। यह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का ही नतीजा है कि विश्वविद्यालय आज विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों का आभारी रहेगा। आपके द्वारा दिए गए योगदान का ऋण उतारा नहीं जा सकता। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। प्रो. काम्बोज ने अधिकारियों से कहा कि जब कभी भी सेवानिवृत कर्मचारी विश्वविद्यालय में आए तो उन्हे उचित मान-सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आपका हकृवि के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा रही है। सभी ने मिलकर विश्वविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। कर्मचारी अपने आपको सेवानिवृत न समझकर परिवार व समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करेंं।

सेवानिवृत कर्मचारी विश्वविद्यालय से जुड़े रहकर हकृवि के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देते रहें। उन्होंने कर्मचारियों सेे विश्वविद्यालय के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने तथा भावी पीढ़ी से अपने अनुभव साझा करने का आह्वान किया ताकि वे भी उनकी भान्ति सहनशीलता के साथ कार्य निष्पादन कर सकें।

विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय के दरवाजे सदैव सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए खुले हैं। वह अपने कार्य के लिए किसी भी समय यहां आ सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को मिलने वाले सभी सेवानिवृति लाभों की विस्तार से जानकारी दी। रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार ने सेवानिवृत वैज्ञानिकों व कर्मचारियों को बधाई दी, साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की।

विश्वविद्यालय से गत दो माह में कुल चार वैज्ञानिक तथा 31 गैर शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत हुए। वैज्ञानिकों में डॉ. जीतराम शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. दिलबाग सिंह अहलावत व डॉ. बिक्रम सिंह है, जबकि गैर-शिक्षक कर्मचारियों में नरेश कुमार गिरोह, सुरेन्द्र मोहन, आशा रानी, कश्मीरी लाल, रणबीर सिंह, बालम सिंह, जगदीश प्रसाद, हुक्कम सिंह, राज कुमार, लक्ष्मी दत्त, बिमला देवी, सत्यवान, ओमप्रकाश, तारावती, प्रवीन कुमार, वेदप्रकाश, किरण बाला, कृष्णा कुमारी, जयबीर सिंह, शकुंतला, रामगोपाल, कालूराम, सत्यवीर सिंह, सुरेश कुमार, सूबेदार साही, वेदप्रकाश, श्याम सुंदर, अजीत सिंह, सुल्तान सिंह, मूलचंद व रामकुमार शामिल है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top