Bihar

जात पात से ऊपर उठकर रहने से ही समाज और देश का विकास होगा: प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

गाेपालगंज, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । बिहार सरकार में मंत्री और बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल गोपालगंज पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। जिले के सीमा डुमरिया पुल से लेकर थावे मंदिर तक आने के क्रम में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल और माला लेकर स्वागत ककिया। बिहार की मंत्री जनक राम, विधायक रामप्रवेश राय, भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है। हमारे सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और एक बार फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 2 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री मोदी को सदस्य बना कर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने को गोपालगंज पहुंचने के साथ ही सबसे पहले थावे दुर्गा मां का दर्शन कर सभी बिहारी वासियों की मंगल की कामना की। उसके बाद जिले में कई जगह आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभा व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दुर्गा मां के दर्शन करने का मौका मिला है।उन्होंने कहा की आजकल राजनीति और नेतागिरी अलग तरीके से चल रही है।समाज को जात पात में बांटा जा रहा है। जात पात से ऊपर उठकर रहने से ही समाज और देश का विकास होगा।सनातन धर्म वाले स्वभाव से ही शांत स्वभाव के होते है।हमलोग शांतिप्रिय है। मंत्री ने हमला बोलते हुए कहा की लालू यादव अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए जेल गए। नवम फेल अनपढ़ आदमी राजनीत कर रहा है। जबकि पढ़ा लिखा आदमी सड़क पर घूम रहा है। अनपढ़ आदमी नेता नही बनेगा। समाज को जात पात में बांटकर जहर घोल दिया गया है।थावे के एक सभा में व्यवसायियों ने प्रदेश अध्यक्ष को 80 किलो पड़किया से तौला।

—————

(Udaipur Kiran) / Akhilanand Mishra

Most Popular

To Top