Haryana

झज्जर:चौहान बने भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय किसान संघ के अधिवेशन में चुनाव के बाद मंच पर मौजूद अध्यक्ष सतीश छिकारा और महामंत्री रामबीर चौहान व अन्य।

झज्जर, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । बहादुरगढ़ के निवासी सतीश छिकारा लगातार दूसरी बार भारतीय किसान संघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। उनको यह जिम्मेवारी रविवार को भारतीय किसान संघ के अनाज मंडी रोहतक में हुए प्रांतीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से सौंपी गई। किसान संघ के त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम समिति, खंड, जिला और नई प्रदेश कार्यकारणी का तीन साल के लिए गठन किया जाता है। रोहतक से लौटकर सतीश छिकारा ने बताया कि उसी कड़ी में रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने समस्त प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और पिछले तीन साल के कार्यकाल के कार्यों के बारे बताया। महामंत्री रामबीर चौहान ने पिछला लेखा जोखा पेश किया। निर्वाचन अधिकारी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भुवन चंद डबराल की अध्यक्षता में और क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का चुनाव संपन्न हुआ। जिला झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी सतीश छिकारा प्रदेश अध्यक्ष और जिला यमुनानगर के गांव उन्हेरी निवासी रामबीर चौहान तीन साल के लिए प्रदेश महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष व महामंत्री दोनों ने सभी का धन्यवाद किया और आगामी तीन साल की कार्य योजना बारे बताया। इनमे मुख्य रूप से किसान भवन का निर्माण, जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को प्रशिक्षण देना, पांच लाख की सदस्य बनाना, जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करना आदि शामिल है। सतबीर आर्य पूर्व जिला अध्यक्ष झज्जर ने सभी को पौधे वितरित किए और जिला अध्यक्ष रोहतक सत्यवान ढाका व रोहतक जिला कार्यकारिणी ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। इस मौके पर प्रदेश के तमाम कार्यकर्ता, जिला एवम् खंडों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि मेरा जीवन किसानो, गौमाता व जनता की भलाई के लिए समर्पित रहेगा। मैं हमेशा ही भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी के साथ मिलकर किसानों को हमेशा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाता रहूँगा। उन्होंने कहा कि खेती किसानी की भलाई के लिए किसानों को संगठित करने का कार्य भी जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top