Uttar Pradesh

आज पर्यावरण और जल संरक्षण मानव जाति के लिए चुनौती: युद्धवीर

c93df11ba4f7e4b1fe74528fcbea2d52_1216852353.jpg

-राष्ट्र उन्नति का आधार नागरिक कर्तव्य विषयक संगोष्ठी में आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध कराया

वाराणसी, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने शनिवार को एक संगोष्ठी में राष्ट्र के प्रति लोगों को कर्तव्य का बोध कराया। उन्होंने कहा कि आज एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा समाज के प्रति एक संवेदनशील नागरिक के रूप में व्यवहार करें। स्वयं के द्वारा एवं अन्य को प्रेरित करके हम राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। युद्धवीर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पाणिनी भवन सभागार में आयोजित राष्ट्र उन्नति का आधार नागरिक कर्तव्य विषयक संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के नाते कर्तव्य हमें निभाना चाहिए।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दुनिया में दो प्रकार की धाराएं हैं, एक क्रांति को सामाजिक परिवर्तन का आधार मानती है। दूसरा जो शांति को परिवर्तन का आधार मानती है। भारतीय संस्कृति शांति के आधार पर समाज का संचालन करती है। भारतीय चिंतन में सदैव कर्तव्य केंद्र में रहा है। हमने अधिकार की चिंता नहीं की है। प्रभु श्री राम अपने कर्तव्य परायणता के कारण हमारे आराध्य हैं।

गोष्ठी में संघ के काशी मध्य के भाग संघ चालक डॉ हेमंत गुप्त, व्यापार कर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राम त्रिपाठी ने भी विचार रखा। गोष्ठी में डॉ हरेन्द्र राय, प्रो. राम पूजन पांडेय, दिनेश पाठक, डॉ राकेश तिवारी, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. जितेंद्र कुमार आदि की मौजूदगी रही। संचालन प्रो. शैलेश कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजनाथ ने किया।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top