Haryana

जींद: प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी : डा. कृष्ण मिड्ढा

अभियान चलाए हुए विधायक।

जींद, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । एकलव्य स्टेडियम में एक सितंबर को भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही जनआर्शीवाद रैली को लेकर शुक्रवार को विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक ने झांझ गेट, तांगा चौक, शहर थाना, सिटी बाजार में एक-एक दुकानदार से मिले और रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से जनता ने भाजपा का साथ दिया और लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम किया, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाएगी। पिछले नौ साल मेंं शासन और प्रशासन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम किया है। भाजपा सरकार ने पंक्ति के अंतिम छौर पर खड़े व्यक्ति के लिए ऐसी व्यवस्था की है, जिससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में लाभार्थी तक पहुंचे। डा. मिड्ढा ने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरियों और तबादला बहुत बड़ा व्यापार बन चुका था।

भ्रष्टाचार ने प्रदेश को घुन लगा कर खोखला कर दिया था परंतु भाजपा ने व्यवस्था परिवर्तन करके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने काम किया। तबादला प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया। जिससे सभी कर्मचारी संतुष्ट हैं। डा. मिड्ढा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में बिना सिफारिश के युवाओं को नौकरी देकर गरीबों के घरों में आशा की एक नई किरण जगाई है। बहुत से युवाओं को विश्वास ही नही था कि उनको कभी नौकरी मिल सकती है। क्योंकि हमेशा ही नौकरी के मामलों में भी भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद व जातिवाद का बोलबाला रहा था। भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी देकर इस तिलिस्म को तोड़ा है। नौकरी मेरिट और योग्यता के आधार पर युवाओं को स्वयं मिल रही है। डा. मिड्ढा कहा कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्स के तहत अनुबंध आधार पर लगे कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया। लगभग एक लाख से ज्यादा कर्मचारी निगम के तहत समायोजित किए गए हैं। आज भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top