Madhya Pradesh

मप्रः शी-बॉक्स पोर्टल का नया संस्करण लांच, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया लोकार्पण

मप्रः शी-बॉक्स पोर्टल का नया संस्करण लांच, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया लोकार्पण

भोपाल, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को महिला-बाल विकास विभाग की नये रूप से तैयार वेबसाइट और शी-बॉक्स पोर्टल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सभी राज्यों के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी वर्चुअली जुड़े थे।

महिला विकास विभाग की नई वेबसाइट https://www.wcd.gov.in/ में उपलब्ध समस्त फीचर्स बहुत ही सुविधाजनक है। आमजनों की सुविधा के लिये इसमें चेटबॉट भी दिया गया है। इसमें मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य आदि की लिंक भी दी गई है। जहां से इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह पहल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें एक सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शी-बॉक्स पोर्टल (SHe-Box)

केन्द्र और राज्य के संगठित या असंगठित निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर रही महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न की शिकायत को दर्ज करने के लिये शी-बॉक्स पोर्टल बनाई गई है। कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली कोई भी महिला इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकती है। पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतें पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। एक बार शिकायत शी-बॉक्स में दर्ज होने के बाद इसे सीधे कार्यवाही करने के अधिकार क्षेत्र वाले संबंधित प्राधिकारी को भेजा जायेगा। संस्थाओं के आंतरिक समितियों के अधिकारियों के द्वारा इन शिकायतों की निगरानी की जायेगी। यह पोर्टल न केवल सरकारी कर्मचारियों के लिये बल्कि निजी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिये भी खुला है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top