Haryana

रोहतकः खुद मुख्यमंत्री हाेकर किससे न्याय मांग रही ममता बैनर्जी:बांसुरी स्वराज

29 आरटीकेः2 रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करती दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज।  ----------

पीड़िता को न्याय देने के बजाय ममता धरना प्रदर्शनों पर कर रही है विश्वास

रोहतक में आयोजित भाजपा के महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेने पहुंची सांसद बांसुरी स्वराज

रोहतक, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने ममता बनर्जी से पूछा, वे ही खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर किस से न्याय मांग रही है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी केवल धरना प्रदर्शन करने में विश्वास रख रही हैं, जबकि एक मुख्यमंत्री होने का कर्तव्य नहीं निभा रही है। ममता बनर्जी की सरकार व प्रशासन सबूत मिटाने में लगा हुआ है वे किस दोषी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह की चेतावनी ममता बनर्जी ने दी है तो क्या एक संवैधानिक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री को इस तरह की बात करना शोभा देता है। भाजपा सरकार ने तो मणिपुर मामले को बड़ी संवेदनशीलता के साथ कंट्रोल किया था।

गुरुवार काे सांसद शहीद मदन लाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के जिला स्तर के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं का लक्ष्य हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाना है और इस काम में महिलाएं पूरी ताकत के साथ जुट गई हैं। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ड्यूटी को सही तरीके से निभाने में असफल रही है और ममता बताएं कि वह खुद प्रदेश की मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री हैं फिर किस से न्याय मांग रही है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकण के लिए काफी काम किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है।

पिछली सरकारों ने महिलाओं की उन्नति और तरक्की के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। 2014 के बाद मोदी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाई ताकि मातृ शक्ति मजबूती से आगे बढ़ सके। बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाणा में आकर मुझे असल मायने में मातृ शक्ति का आभास हुआ है। पहले लोग महिलाओं के विकास को लेकर गंभीर नहीं थे, लेकिन आज यह गंभीरता देखने को मिलती है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा की नायब सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने कम समय में अधिक काम करके दिखाए हैं। हरियाणा की जनता नायब सरकार के कामों से खुश, चुनाव की दृष्टि से हरियाणा में माहौल भाजपा के पक्ष में है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, सुनीता दांगी, रेणु डावला, रणवीर ढाका, गायत्री देवी, अर्चना ठाकुर, ज्योत्सना रोहिला, मीनू धनखड़, आशा शर्मा, सरिता नारायण सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top