Chhattisgarh

सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपने विचार को समाज की अंतिम इकाई तक लेकर जाना है : पवन साय

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय

रायपुर, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) ।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भाजपा के सदस्यता अभियान बैठक को लेकर कहा है कि हमारा यह उद्देश्य है कि हम अपने विचार को नीचे तक ले जायेंगे, केवल लोगों को सदस्य ही नहीं बनाना है अपितु भाजपा के विचार को हम नीचे तक ले जाएंगे। मजबूती के साथ वहां पर खड़ा करेंगे। इसलिए सदस्यता अभियान का हमारा यह उद्देश्य है कि हम अपने विचार को नीचे तक ले जायेंगे, मजबूती के साथ वहां पर खड़ा करेंगे।हमारी सोच बहुजन सुखाय और बहुजन हिताय की है।

गुरुवार को भाजपा प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए पवन साय ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने का गौरव अनुभव होना चाहिए। आज पूरी दुनिया में वैचारिक आंदोलन चल रहा है और इसके साथ-साथ भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलेगा। हम सब लोग जानते हैं कि केवल और केवल चुनाव की दृष्टि से और संगठन को मजबूत करने के लिए हम केवल काम नहीं कर रहे हैं। चुनाव जीतना है, यह संगठन की ताकत और हमारी स्वीकार्यता पर निर्भर करता है। लेकिन चुनाव जीतना ही हमारा लक्ष्य नहीं है। चुनाव जीतने के बाद हमारा लक्ष्य है कि दुनिया को श्रेष्ठ बनाने की हमारे पूर्वजों द्वारा दिखाई गई दिशा दुनिया के सामने हम रखेंगे।

श्री साय ने कहा कि भाजपा एक अलग विचार लेकर काम करती है। अपनी वैचारिक दृष्टि से हमारे जो अच्छे विचार हैं उस आधार पर दुनिया को एक विचार देंगे, एक दिशा देंगे। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की इतनी लंबी यात्रा अनवरत जारी है। आज हम कह सकते हैं कि आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या 18 करोड़ है। इसलिए यह सदस्यता का लक्ष्य संगठन को समाज की अंतिम इकाई तक ले जाने का है। हम उस विचार को भी साथ-साथ ले जाएंगे और ऐसी स्थिति बनाएंगे। आज इसकी आवश्यकता है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जब इस बात के लिए खड़ा होगा, नेतृत्व करेगा तब हम इस बात को आगे बढ़ा पाएंगे। इसलिए सदस्यता का जो काम है उसको हम नीचे तक कैसे करेंगे इसकी योजना बनाना जरूरी है। हमारी सोच बहुजन सुखाय और बहुजन हिताय की है। इस विषय के साथ हम लोग सदस्यता की दृष्टि से आगे इस बात को रखेंगे।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top