CRIME

गृह क्लेश से तंग आकर पत्नी की हथोड़े से सिर फोड़कर हत्या

गृह क्लेश से तंग आकर पत्नी की हथोड़े से सिर फोड़कर हत्या और फिर व्यक्ति ने भी पीया जहर

जयपुर, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिप्रापथ थाना इलाके में गृह क्लेश से तंग आकर एक व्यक्ति से पत्नी का हथोड़े से सिर पर वारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद व्यक्ति ने खुद भी जहर पी लिया। व्यक्ति का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।

थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि महारानी फार्म में सरिता गुप्ता (50) की उसके पति विष्णु गुप्ता (56) ने सिर फोड़ कर हत्या कर दी। अभी तक की जांच में गृह क्लेश की जानकारी सामने आई है। दोनों के बीच में आए दिन विवाद होता रहता है। रविवार सुबह 4 बजे बेटा शशांक एयरपोर्ट के लिए निकला था। उसकी 5 बजे चेन्नई की फ्लाइट थी। दोनों पति-पत्नी भी इसलिए जल्दी उठ गए थे। शशांक के जाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर विष्णु गुप्ता ने हथौड़े से सरिता के सिर पर वार कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद विष्णु ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। पडौसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नीतू सरिता के सुबह 9 बजे तक नहीं उठने पर घर पहुंची थी। घंटी बजाने पर कोई बाहर नहीं आया। वह दरवाजे पर गई और गेट बजाया उसके बाद भी कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद नीतू ने अपने भाई को सरिता के बारे में बताया। इसके बाद नीतू के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब साढ़े 9 बजे जानकारी मिली थी। घर के हॉल में सरिता का शव खून से सना हुआ पड़ा था। वहीं, सरिता का पति विष्णु गुप्ता अचेत अवस्था में पड़ा मिला। विष्णु गुप्ता के पास से पुलिस को विषाक्त पदार्थ की बोतल भी मिली। इस दौरान उसे उल्टी भी हुई, उसकी हालत भी काफी खराब है। मृतका सरिता का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। विष्णु गुप्ता के होश में आने के बाद घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जाएगा।

विष्णु गुप्ता के बेटा शशांक चेन्नई में बीटेक कर रहा है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद उसे सूचना दी। इस पर वह फिर से जयपुर के लिए रवाना हो गया है। विष्णु गुप्ता वेटरनरी कंपाउंडर थे। जमीन खरीदने की बात को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद था। सरिता एक जमीन के खरीदने के पीछे पड़ी थी। इसे विष्णु खरीदना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top