Haryana

सोनीपत:सस्ता सिलेंडर लेना है तो भूपेंद्र हुड्‌डा बीपीएल कार्ड बनवाएं

मुख्यमंत्री नायब सैनी को  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष         मोहनलाल बडौली स्मृति देते हुए।
मुख्यमंत्री नायब सैनी को सुनने के लिए बैठे ग्रामीण।

सोनीपत, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत में पूर्व सीएम

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर तंज कसते हुए सनपेड़ा की रैली में कहा कि हुड्डा साहब आपको

भी 500 रुपए में गैस सिलेंडर लेना है, तो बीपीएल कार्ड बनवा ले। हम कांग्रेस को दिखाएंगे

राज कैसे चलता है। बारिश कम होने के चलते किसानों को सहायता राशि देने का काम भाजपा

ने किया है। रविवार को गन्नौर विधान सभा क्षेत्र के गांव सनपेड़ा में जोगी

समाज द्वारा स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी

ने कहा कि जोगी समाज ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी हैं। जोगी समाज ने समाज

के कल्याण के लिए काम किए हैं। जोगी समाज ओबीसी का प्रमुख अंग है। पीएम मोदी ने ओबीसी

समाज को अधिकार दिए हैं। ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही ओबीसी

समाज का शोषण किया है। अब कांग्रेसी हिसाब मांगने के लिए निकले हैं। किसी भी व्यक्ति

को चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपका बेटा हरियाणा की सेवा में जुटा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का जन जन बोल रहा है कि बीसी समाज

के बेटे ने काम करके दिखाया है। ये तो ट्रेलर है। हम कांग्रेस को 1 अक्टूबर के बाद

फिल्म दिखाने का काम करेंगे। कांग्रेस तो गरीब को और गरीब करने का काम करती है। जबकि

बीजेपी तो गरीब आदमी को मजबूत करती है। नायब सिंह सैनी ने समाज से भाजपा के पक्ष में

वोट डालने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीज के अवसर पर प्रदेश में गैस सिलेंडर

500 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने ​​​​​​​पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज

कसते हुए कहा कि ​​​​​​​हुड्डा साहब आपको भी गैस सिलेंडर लेना है तो बीपीएल कार्ड बनवा

लें। हरियाणा में विकास को 545 करोड़ रुपए देने का काम किया जा चुका है। चुनाव आचार

संहिता लागू हो गई, वर्ना और भी रुपए भेज देते। मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे आम आदमी

के लिए रात को भी खुले हैं। यहां मंच से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने दावा

किया कि प्रदेश में एक बार फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। आज हरियाणा

के सभी वर्ग के लोग उनके साथ हैं। विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा युवा नेता देवेंद्र कादियान,

जिला अध्यक्ष जसबीर दोदुआ, आजाद नेहरा, नीरज ठरु आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदपाल जोगी

जिलाध्यक्ष बागपत व जोगीनाथ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी ने की।

—————

(Udaipur Kiran) परवाना शर्मा

Most Popular

To Top