Madhya Pradesh

व्यक्ति को सदैव विनम्र होकर करना चाहिए अपने कर्तव्य का निर्वहनः उप मुख्यमंत्री देवड़ा

व्यक्ति को सदैव विनम्र होकर करना चाहिए अपने कर्तव्य का निर्वहनः उप मुख्यमंत्री देवड़ा

– विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

भोपाल, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सदैव साधारण तथा विनम्र होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो। जन सेवा का भाव सदैव हमारे मन में होना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा शनिवास शाम को रतलाम जिले के जावरा में मध्य प्रदेश ग्रामीण उपभोक्ता कल्याण संघ जावरा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उनका जावरा के विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अपने स्वागत अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए संबोधन में कहा कि प्रेम स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहे। शासन के जनकल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी को बेहतर जीवन देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सबको उपचार मिल सके इसके लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रश्मि पांडेय आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top