Madhya Pradesh

अनूपपुर: चोलना में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पति फरार

घटना स्थल पर पड़ा महिला का शव

अनूपपुर, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम चोलना में शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना है, जिसके शरीर का कुछ हिस्सा सड़ चुका है, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भिजवाया है। घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है।

जैतहरी थाना प्रभारी आरके धारिया ने बताया कि ग्राम चोलना में एक महिला का शव मिला है। शव की पहचान 26 वर्षीय जानकी पत्नी विजय भरिया के रूप हुई है। जानकी का शव उसी के घर के पीछे झाड़ियों में मिला है। शव अर्धनग्न अवस्था में है और सड़ चुका है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जानकी भरिया अपने घर में रहती थी। यहां वह अपने पति विजय और दो बच्चों के साथ अपने घर चोलना में रहती थीं। 20 अगस्त को जानकी को आखिरी बार गांव में देखा गया था। वही उसका पति दो बच्चों के साथ मृतिका के ससुराल रामपुर खाड़ा में है। मृतिका के माता-पिता को इसकी जानकारी दे दी गई है। जो काम करने के लिए बेंगलुरु गए हुए थे। वह वापस आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला तोमर

Most Popular

To Top