Uttar Pradesh

ट्रिपल आईटी में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

इसरो वैज्ञानिक

प्रयागराज, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) इलाहाबाद में शुक्रवार को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक ब्लॉक के सभागार में किया गया जहां पीएचडी और एमटेक छात्रों के अलावा संकाय सदस्यों ने भारत मंडपम से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लाइव-स्ट्रीम किए गए कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

फ्लाइट डायनेमिक्स ऑपरेशंस, इसरो बैंगलोर के वैज्ञानिक और चंद्रयान 4 के एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. विनीत श्रीवास्तव ने इसरो द्वारा हाल ही में हासिल की गई उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इसरो कई नयी ऊंचाइयों को छूने में सक्षम होगा।

प्रोफेसर पवन चक्रवर्ती ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 मॉड्यूल सुरक्षित रूप से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के “शिव शक्ति बिंदु” पर उतरा। इसके पूर्व संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर ओपी व्यास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने देश में पहले अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ.सोनाली अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / Siyaram Pandey

Most Popular

To Top