Assam

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का दृश्य।
असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सदस्यता अभियान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का दृश्य।

गुवाहाटी, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा के राजधानी गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज पार्टी के सदस्यता अभियान- 2024 के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक देवान ध्रुवज्योति मरल ने बताया है कि भाजपा के राष्ट्रीय समिति के दिशा निर्देश के तहत 1 सितंबर से सदस्यता भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भबेश कलिता ने बताया है कि भाजपा ने 10 करोड़ सदस्यों की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, राज्य स्तर पर भी यह विशेष मिशन चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किन-किन उपायों के तहत यह अभियान चलाएगा।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top