Uttrakhand

भाजपा ने प्रभावित जनपदों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन

भाजपा

देहरादून, 02 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन और राहत कार्यों में सहयोग के लिए प्रभावित जनपदों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। शीघ्र ही कमेटी के सभी सदस्य संबंधित प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार यह कमेटी गठित की गई है। जो प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी। जिसे आपदा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाने और भविष्य की तैयारियों में सुझाव के रूप में सरकार से भी साझा किया जाएगा।

समिति के गठन के क्रम में अल्मोड़ा जनपद के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला और प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रुद्रप्रयाग के लिए बनाईं कमेटी में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग ऋषि कंडवाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी और टिहरी जनपद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान का नाम है। उत्तरकाशी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को दायित्व दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top