Haryana

जींद: यह जो चुनाव था ये भाजपा को हराने का चुनाव था : दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला को बुका भेंट कर स्वागत करते हुए अनिल शर्मा।

जींद, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक दुष्यंत चौटाला सोमवार को उचाना हलके के भौंसला, उचाना कलां, उचाना मंडी सहित विभिन्न गांव के पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी मन की बात जानने के साथ-साथ उनको विस चुनाव की तैयारियों में लग जाने की बात कही।

उचाना कलां में अनिल शर्मा के आवास पर पहुंचे दुष्यंत चौटाला का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के बूते पर बीते विस चुनाव में 16 प्रतिशत मत एवं 10 विधायक पार्टी के बने। लोकसभा चुनाव एंव विस चुनाव में काफी अंतर होता है। ये जो चुनाव था ये भाजपा को हराने का चुनाव था। सत्ता का हिस्सा रहते हुए विकास के कामों में कोई कमी नहीं आने दी गई। कार्यकर्ता जो-जो काम हुए है उनके बारे में लोगों को बताए। हार-जीत चुनाव में होती रहती है। स्व. देवीलाल संघर्ष का दूसरा नाम है जिन्होंने हमेशा संघर्ष करके हालातों को बदलने का काम किया। जेजेपी पार्टी स्व. देवीलाल के सिद्धांतों पर बनी पार्टी है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top