Uttar Pradesh

अभाविप के अभ्यास वर्ग में छात्र-छात्राएं हुए प्रशिक्षित

अभाविप का प्रशिक्षण

प्रयागराज, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयाग महानगर का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग ज्वाला देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मम्फोर्डगंज में हुआ। जिसमें विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष, संगठन के विस्तार व अभाविप की कार्य पद्धति एवं सैद्धांतिक भूमिका पर चर्चा की गई।

अभ्यास वर्ग का शुभारम्भ प्रवासी कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुनीत मिश्र, डॉ मनीष श्रीवास्तव एवं अंजनेय तिवारी ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद एवं देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महानगर सह मंत्री अंजनेय तिवारी ने कहा कि यह वर्ग करने वाले कार्यकर्ता अपने परिसरों में अभाविप का कार्य प्रभावी ढंग से बढ़ाएंगे। अभ्यास वर्ग में कार्य पद्धति, सम्पर्क, सम्वाद प्रवास, सदस्यता, सक्षम इकाई एवं परिसर कार्य जैसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रवासी कार्यकर्ता पुनीत मिश्र जी ने अभाविप की सैद्धांतिक भूमिका के बारे में बताया। दूसरे सत्र में विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर तिवारी ने कार्यपद्धति पर विचार रखें एवं तीसरे सत्र में विभाग प्रमुख डॉ अनुभव रावत एवं विभाग संयोजक यशवंत सिंह ने अभाविप के आयाम, कार्य एवं गतिविधि के बारे में बताया। चौथे सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम सिंह एवं सदस्य, केंद्रीय मीडिया टोली व प्रांत मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने अभाविप के इकाई, परिसर कार्य एवं सदस्यता विषय पर अपने विचार रखें। भाषण सत्र प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ आभा त्रिपाठी द्वारा लिया गया।

अंत में अभ्यास वर्ग का समापन महानगर अध्यक्ष डॉ मनीष श्रीवास्तव, महानगर सहमंत्री यशार्थ श्रीवास्तव एवं महानगर संगठन मंत्री अर्चित सोनी ने किया। मंच संचालन यशार्थ श्रीवास्तव एवं अभिनव पाण्डेय ने किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के अमन शुक्ला, शुभम पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश, प्रतीक मिश्रा, डॉ अंशु अग्रवाल, नीरज प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, शिवांश, सचिन, नर नारायण सिंह एवं छात्रा बहनों में आंचल सिंह, संजना, आस्था सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / राजेश

Most Popular

To Top