Uttrakhand

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  मजखाली मंडल में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  मजखाली मंडल में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य रविवार को सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित बूथ मौना शक्ति केंद्र चौकुनी पहुंची। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बातकार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सुना।

कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आज का वक्तव्य देश के सभी वर्गों का मार्गदर्शन करने वाले थे, जिसे सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के व्रत को निभाने में भागीदार बनना चाहिए। प्रधानमंत्री का विद्यार्थियों से परीक्षा के विषय पर बात करना इस बात को दर्शाता है कि वह हर वर्ग के कल्याण के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील की है। ऐसे में सभी को 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनते हुए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करें। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और सभी को समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, महामंत्री बालम कडायत, महामंत्री दीपक बोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, बूथ अध्यक्ष पदम सिंह, मंडल मंत्री राजू रावत, कृष्णा भंडारी, कमल गिरी, हर्ष बिष्ट, दिनेश वर्मा, हेम पांडेय, चंद्र शेखर पांडेय, पवन जलाल सहित पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

(Udaipur Kiran) / प्रमोद चंद्र जोशी / सत्यवान / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top