Uttar Pradesh

पुलिस दीदी ने छात्राओं काे कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी

पुलिस कर्मियों सहित अध्यापिका एवम छात्राओं की सामूहिक फोटो

कौशांबी, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । पुलिस पावर एंजिल्स ने शनिवार की दोपहर नेवादा के एक निजी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की स्पेशल क्लास चलाई। क्लास रूम में स्कूल की अध्यापिका छात्राएं एक साथ पुलिस दीदी से अपने कानूनी अधिकार के बारे मे जानकारी ली। एसबी इंस्पेक्टर यशवंती कुमारी के मुताबिक ‘मिशन शक्ति’ के तहत महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।

सराय अकिल थाना की उपनिरीक्षक यसवंती कुमारी कॉलेज की छात्राओं व अध्यापिकाओं की टीचर बनी। सब इंस्पेक्टर यसवंती कुमारी ने छात्राओं को ‘मिशन शक्ति’ के तहत सुरक्षा उपाय के बारे में बताया। इसके अलावा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सलाह दी कि छात्राएं इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने मोबाइल में सेव करें। जो तीन अन्य लोगों के साथ साझा करें, ताकि सहायता की आवश्यकता होने पर वे तुरंत संपर्क कर सकें।

विद्या भारती पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रकाश शुक्ला ने बताया, मौजूदा समय मे छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। शिक्षा के साथ उनका उद्देश्य है कि हमारे छात्राएं न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट हों, बल्कि समाज में अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति भी सजग रहें।

प्रिंसिपल मनीष त्रिपाठी ने बताया, हमारे स्कूल का लक्ष्य न केवल अकादमिक शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि छात्राओं को सामाजिक और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करना है। मिशन शक्ति’ जैसे कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम मे शिक्षा-सुरक्षा-अधिकार की जानकारी का संगम हुआ। जिसकी त्रिवेणी मे न केवल छात्राओं को जागरूक किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया। ‘मिशन शक्ति’ की यह पहल समाज में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर महिला कांस्टेबल प्रीति और पूजा पटेल, साथ ही भगवानपुर चौकी इंचार्ज नीतेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यक्रम की महत्वता को रेखांकित करते हुए, सुरक्षा के उपायों और अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top