Haryana

सोनीपत: महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ लड़ने की जरुरत: सोनिया

25 Snp- 2    सोनीपत: हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस         चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने हिन्दू गर्ल्स कॉलेज छात्राओं से जानकारी लेते हुए।

महिला आयोग की वाइस

चेयरपर्सन ने हिन्दू गर्ल्स कॉलेज का निरीक्षण किया

सोनीपत, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल

ने हिन्दू गर्ल्स कॉलेज का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों

को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्टल, लाइब्रेरी और कक्षाओं का निरीक्षण

किया और छात्राओं से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

गुरुवार को कॉलेज की प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि वर्तमान

समय में हो रहे साइबर क्राइम के बारे में लड़कियों को जागरूक करने के लिए नियमित जागरूकता

कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने लड़कियों से बातचीत कर उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं

दीं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

सोनिया अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा

शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने

कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है और

महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल

डॉ. रचना अग्रवाल, राजेश मित्तल, जय कुमार जैन, डॉ. डी.पी. जैन, डॉ. पुष्पा रानी, पूरनमल

गोयल समेत अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

सोनिया अग्रवाल ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति

अशोक कुमार से भी मुलाकात की और महिलाओं के खिलाफ होने वाले साइबर क्राइम पर चर्चा

की। कुलपति अशोक कुमार ने उन्हें ‘साइबर एनकाउंटर्स’ किताब भेंट की और महिला खिलाड़ियों

को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) परवाना / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top