Jammu & Kashmir

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार : चुघ

BJP is fully prepared for the upcoming assembly elections: Chugh

जम्मू, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पार्टी प्रभारी तरुण चुघ ने वीरवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। बनिहाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुघ ने चौतरफा जीत हासिल करने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा भाजपा तैयार है। जब भी चुनाव होंगे हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। बनिहाल से भाजपा जीत की यात्रा शुरू कर रही है। चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा को विजयी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने बनिहाल के लोगों की सेवा करने में विफल रहने और अपने निहित राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र का उपयोग करने के लिए अब्दुल्ला और मुफ्ती की आलोचना की। उन्होंने कहा बनिहाल के लोग पहले से ही रसूल वानी के अत्याचारों से पीड़ित हैं। कई लोगों ने सरकारें बनाईं लेकिन उन्होंने बनिहाल के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। राहुल गांधी एक दर्जन से अधिक चुनाव हार चुके हैं।

भाजपा नेता ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की राजधानी से पर्यटन की राजधानी में बदलने का श्रेय उनकी विकास नीतियों को दिया। उन्होंने कहा आज हम प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आतंकवाद की राजधानी से पर्यटन की राजधानी बन चुके हैं। आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हारी हुई लड़ाई को लड़ने की कोशिश कर रहा है। इन साजिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top