Uttrakhand

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में जीत का जश्न मनाया

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माहरा बोले- जनविरोधी नीतियों और अहंकार की पराजय है उप चुनाव की जीत

देहरादून, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांट कर जश्न मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विजेता उम्मीदवारों और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनविरोधी नीतियों और अहंकार की पराजय है।

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी। गोगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यह जीत निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत और प्रदेश अध्यक्ष के सक्षम नेतृत्व के कारण प्राप्त हुई है।

इस दौरान विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री हीरासिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गोदावरी थापली, पूरन सिंह रावत, नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, शीशपाल बिष्ट आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top