Uttar Pradesh

मुरादाबाद महानगर में 631 बूथों पर 7565 लोगों ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की फाइल फोटो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब

मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 127वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 631 बूथों पर 7565 लोगों ने सुना।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 127वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ का जिक्र करते हुए कहा कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। पीएम मोदी ने इस दौरान छत्तीसगढ़ और कर्नाटक का जिक्र किया। उन्हाेंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर की प्लास्टिक कचरा साफ करने की पहल गारबेज कैफे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक का कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए तो उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है। ये कैफे अंबिकापुर नगरपालिका चलाता है।

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम काे क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल व महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र बिश्नोई, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष शैलेंद्र सैनी, विशाल त्यागी, नवदीप टंडन, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, शमी भटनागर, सुनीता शर्मा, शशि किरण, सर्वेश पटेल आदि भाजपाइयों ने विभिन्न मंडलों में मन की बात कार्यक्रम सुना।

—————-

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top