
सहरसा, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को गौरबगढ में धूमधाम से मनाया गया।
प्रदेश मंत्री चौबे ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगडी के द्वारा 23 जुलाई 1955 को भोपाल मे हुई थी। आजादी के बाद देश में कम्युनिस्ट एवं कांग्रेस समर्थित ट्रेड यूनियन सभी उद्योग में काबिज थे।वही विदेशी सोच पर आधारित मजदूर संगठन केवल अपनी ही चिंता में संलग्न थे जबकि देश और उद्योगों की चिंता करने वाला कोई नहीं था। ऐसे समय में भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रहित उद्योग हित एवं मजदूर हित में भारतीय भारतीय मजदूर संघ ने काम प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि 1955 में शन्य से हुई शुरुआत के बावजूद 70 वर्षों में आज विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन गया है।भारतीय मजदूर संघ शोषित पीड़ित एवं वंचित लोगों के उत्थान के लिए एवं सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन भी भारतीय मजदूर संघ से से नीतिगत विचार एवं परामर्श ले रही है।
जिला अध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के द्वारा निस्वार्थ रूप से समाज के कमजोर वर्गों के लिए अथक प्रयास कर रही है। भारतीय मजदूर संघ ने देश के हित में करेंगे काम काम का लेंगे पूरा दाम पर काम करता है।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी मजदूरों का संगठन है। जो मजदूर राष्ट्र के लिए सोचता है अपनी चिंता नही करता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ऋद्धि कुमार,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार,विनेश कुमार विमल, राम प्रताप कुमार एवं समाचार पत्र विक्रेता संघ के कोषाध्यक्ष वेदानंद कुमार ने भी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष अंजली कुमारी एवं प्रतिनिधि संजय दास के द्वारा स्थापना दिवस पर बधाई व शुभकामना दी गई।ज्ञात हो कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मजदूरों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत भारतीय मजदूर संघ मजदूरों को सभी योजना का नियमानुकूल लाभ दिलाने हेतु अनवरत मजदूरों को जागरूक किया जा रहा है।भारतीय मजदूर संघ के सदस्य बने और सभी प्रकार के सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।सरकारी योजना के लाभ के लिए किसी बिचौलिए के चंगुल से बचें।
(Udaipur Kiran) / अजय कुमार
