HEADLINES

कल्याण में 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के कल्याण स्टेशन के पास पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की टीम इनसे गहन पूछताछ कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल भुजबल ने गुरुवार को बताया कि उनकी टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान छह बांग्लादेशी महिलाओं को रेलवे स्टेशन के पास घुमते हुए हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान, सभी महिलाओं ने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की और भारत में रहने का कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाए। उनके सामान की तलाशी में बांग्लादेशी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और व्हाट्सएप तथा आईएमओ जैसे ऐप्स वाले मोबाइल फोन मिले, जिनका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कॉल करने के लिए किया जाता था। इसके बाद इन सभी छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इन छह महिलाओं की पहचान कमालगंज जिले की शिपा बलुन पठान (27), पिराजपुर की शर्मिन मोनिरुल इस्लाम (20), ढाका के जिंजीरा डिवीजन की रीमा सागर अहमद (29), नंदगंज के कंचन जिले की सुमाया अब्दुल कासिम (20), सदर जिले की पूर्णिमा मोहम्मद सुलेमान अख्तर (19) और ढाका के गाजीपुर की ज़ोया जैस्मीन (21) के रूप में की गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने कल्याण स्टेशन के पास एक बांग्लादेशी रॉकी रहीम बादशाह को गिरफ्तार किया। रॉकी रहीम पर इन सभी छह महिलाओं को भारत लाने का संदेह है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

——————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top