WORLD

चीन में 6,000 वर्ष पुराने प्रागैतिहासिक कालीन नगर स्थल की खाेज

चीन में 6,000 वर्ष पुराने प्रागैतिहासिक कालीन नगर स्थल की खाेज

बीजिंग, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । चीन की प्राचीन सभ्यता के बारें में नए खुलासे के ताैर पर यांगत्से नदी के निचले क्षेत्र में लगभग 6,000 वर्ष पुराने प्रागैतिहासिक कालीन नगर स्थल काे खोज निकाला गया है।

चीन की संवाद एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक पुरातत्व विशेषज्ञों ने पूर्वी झियांग्सू प्रांत में यांगत्से नदी के निचले हिस्से में अब तक के सबसे प्राचीन प्रागैतिहासिक नगर स्थल की खोज की है। यह स्थल डोउसहान गांव के पश्चिमी किनारे, झिबेई टाउनशिप वुशी शहर में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2.5 लाख वर्ग मीटर है, लेकिन अभी तक लगभग 16 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र का ही उत्खनन किया गया है।

स्थल से मिले अवशेषों में मुख्यत नियाेलिथिक युग (नवपाषाण युग) और बाद की सोंग्जे संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं। इनमें माटी की प्राचीर से निकले लाल रेतीली मिट्टी के बर्तन हैं जिनमें खाना पकाने के बर्तन, तिपाई और कटोरे प्रमुख हैं। इन वस्तुओं के पारिस्थितिक विश्लेषण और रेडियोकार्बन परीक्षण बताते हैं कि ये लगभग 6,000 वर्ष पुराने हैं।

नगर स्थल में सोंग्जे संस्कृति से जुड़े 140 से अधिक कब्रगाह भी मिले हैं। इनमें झाडू की कुल्हाड़ियां, पत्थर की कुल्हाड़ियां, तिपाई, कप और बड़े मुंह वाले मटके शामिल हैं। कुछ कब्रों में 20 से अधिक सामग्री भी पायी गयी है, जो उनके स्वामियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को दर्शाती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार डोउसहान नगर स्थल नवपाषाण संस्कृति का एक मुख्य उदाहरण है और यह चीनी सभ्यता की उत्पत्ति के अध्ययन के लिए अत्यधिक शैक्षणिक महत्व रखता है।

————-

(Udaipur Kiran) / नवनी करवाल

Most Popular

To Top