Uttar Pradesh

मुरादाबाद महानगर में 602 बूथों पर 5821 लोगों ने सुनी पीएम माेदी के मन की बात

मुरादाबाद महानगर में 602 बूथों पर 5821 लोगों ने सुनीं पीएम के मन की बात

मुरादाबाद, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 124 वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 602 बूथों पर 5821 लोगों के द्वारा सुना गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि आज कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में पूरा देश, खेल, विज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। प्रधानमंत्री ने अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे ही शुभांशु धरती पर उतरे तो पूरा देश खुशी और गर्व से भर गया।

रविवार को क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित्त जायसवाल व महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, शमी भटनागर, सुनीता शर्मा, शशि किरण, सर्वेश पटेल आदि भाजपाइयों ने विभिन्न मंडलों में मन की बात कार्यक्रम सुना।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top