CRIME

500 रुपये की शर्त और यमुना में डूब गया जुनैद

दुर्घटना के बाद यमुना पर जमा भीड़

बागपत, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) । बागपत के निवाड़ा गांव का युवक 500 रुपये की शर्त लगाकर यमुना में कूद गया और लहराें के बीच लापता हाे गया। गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।

दुर्घटना बागपत जनपद में यूपी हरियाणा को जोड़ने वाले निवाड़ा पुल की है। जहां कई दोस्तो ने शर्त लगाई , जो भी यमुना पुल से कूदेगा, उसे 500 रुपये मिलेंगे। निवाड़ा गांव निवासी जुनेद 500 रुपये के लिए यमुना के पुल से कूद गया। यमुना में पानी तेज उफान पर है, और बड़ी बड़ी लहरें उठ रही है। जिनके बीच युवक कूद गया। पानी में कूदने के बाद युवक ऊपर नहीं आया। जुनेद को बचाने के लिए उसका भाई जावेद भी यमुना में कूद गया। जावेद को जुनेद नहीं मिला। माैके पर मौजूद गोताखोर भी उनको बचाने के लिए यमुना में कूद गए। जावेद को तो बचा लिया गया लेकिन जुनैद लहरों के बीच समा गया। मौके पर पहुंची निवाड़ा चौकी पुलिस ने भी प्रयास किये है लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला है। कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि गोताखोरों की टीम युवक की तलाश कर रही है। जिन युवकों ने शर्त लगाई थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Most Popular

To Top