Maharashtra

4,325 लावारिस वाहनों पर कार्रवाई

मुंबई, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुंबई महानगरपालिका ने 4,325 लावारिस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। मिले हैं. इनमें 3,153 मालिकों को धारा 314 के तहत नोटिस जारी की गई है और 1,927 कबाड़ वाहनों को ‘टो’ करके ठेकेदार के यार्ड में जमा कर दिया गया है। सबसे अधिक लावारिस व कबाड़ वाहन पश्चिमी उपनगरों में मिले हैं.

मुंबई शहर में कुल 833 लावारिस वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 502 वाहन मालिकों को नोटिस जारी की गई है और 147 वाहनों को ‘टो’ किया गया है। पूर्वी उपनगरों में कुल 1,440 लावारिस वाहन पाए गए हैं। इनमें से 1,130 वाहन मालिकों को नोटिस दी गई है औऱ 740 वाहनों को ‘टो’ किया गया है। पश्चिमी उपनगरों में कुल 2,052 लावारिस वाहन मिले हैं. इनमें से 1,521 वाहन मालिकों को नोटिस और 1,040 लावारिस वाहनों को ‘टो’ किया गया है।

वाहन मालिक नोटिस जारी होने के 72 घंटों के भीतर सड़क से वाहन नहीं हटाते हैं, तो वाहन को ठेकेदार के यार्ड में ‘टो’ कर दिया जाता है। यार्ड में जमा वाहन को संबंधित मालिक 30 दिनों के भीतर जुर्माना भरकर छुड़ा सकते हैं। 30 दिनों के बाद वाहन का निपटान कर दिया जाता है। इस संबंध में कोई दावा नहीं किया जा सकता है।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार यातायात व्यवस्था को सरल बनाने के लिए सड़क किनारे पड़े लावारिस और कबाड़ वाहनों के निपटारे के लिए एक नीति बनाई गई है। सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े लावारिस वाहनों की पहचान और उनके निपटान के लिए तीन ठेकेदार कंपनियों को नियुक्त किया गया है। इन ठेकेदारों को मुंबई शहर, पूर्वी उपनगर व पश्चिमी उपनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top