
जलपाईगुड़ी,18 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । दार्जिलिंग और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में हाल में हुए भूस्खलन और भारी बारिश के दौरान प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने वालों को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कुल 42 लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोलकाता से एक वर्चुअल समारोह के माध्यम से पुलिस कर्मियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, वन विभाग के कर्मचारियों, सिविक वालंटियर और सिविल डिफेंस के सदस्यों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी शमा परवीन और अन्य अधिकारियों ने इस अवसर पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
