पटना, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) ।विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार राज्यकर्मियाें से लेकर अधिकारियाें तक काे खुश करने मेंं अपना साै प्रतिशत देने में लगी है। इसलिए राज्य के चाैथे दर्जे के कर्मियाें और महिलाओं के बाद अब बिहार सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियाें काे उपहार दिया है।राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को वेतनमान प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है। ये अरविंद कुमार और सतीश रंजन सिन्हा है। वहीं अपर समाहर्ता स्तर के दो अधिकारी अब्दुल हामिद और मो. तारिक को संयुक्त सचिव में प्रोन्नति दी गई है।
इनके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को उप सचिव से अपर समाहर्ता रैंक में प्रोन्नति दी गई है, जबकि 17 मूल कोटि के अधिकारियों को उप सचिव रैंक में वेतनमान प्रमोशन दिया गया है। इन सभी के पद को उत्क्रमित कर दिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी
