Bihar

कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया

कार्यक्रम में atithi

कटिहार, 05 सितम्बर (Udaipur Kiran) । कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति कटिहार के 35वें स्थापना दिवस पर स्थानीय दिव्यांग कार्यालय सदर अस्पताल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम कटिहार की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों में हुनर और प्रतिभा छुपी होती है, जो समय आने पर साबित भी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि यह इंसान के अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा होने की बात है। अगर किसी व्यक्ति में दृढ़ संकल्प है तो वह निश्चित ही सफलता हासिल कर सकता है और दुनिया को अपना लोहा मनवाने के लिए मजबूर कर देता है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था ने दिव्यांगों के बीच उपकरण और उपस्कर वितरित किए। इसके अलावा नेत्रदान पखवाड़ा के तहत प्रतिज्ञा पत्र भरवाया गया और दिव्यांग सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। संस्था ने दिव्यांगों को भारत और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

महापौर ने कहा कि आज संस्था के प्रयास से सैकड़ों दिव्यांग भारत सरकार और बिहार सरकार के कार्यालयों में नौकरी प्राप्त कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कार्यक्रम में संस्था के सचिव ने केक भी काटा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर चंद्र भूषण ठाकुर, जगदीश प्रसाद शाह, डॉक्टर आभा कुमारी, डॉक्टर अवधेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top