
मुंबई, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के बोरघाट में मुंबई-पुणे हाइवे पर शनिवार को दोपहर एक कंटेनर का अचानक ब्रेक फेल हो जाने करीब 30 वाहन आपस में टकरा गए और एक महिला की मौत हो गई। साथ ही इसमें 30 अन्य यात्री घायल हो गए। घटना की छानबीन खोपोली पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार आज दोपहर खोपोली स्थित बोरघाट में मुंबई-पुणे हाइवे पर अचानक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद अनिंत्रित कंटेनर ने करीब ३० वाहनों को कुचल दिया। सभी 30 घायलों को इलाज के लिए खोपोली नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इलाज के दौरान इनमें से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में मृतक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। इनमें से 22 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी छानबीन जारी है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2021 से जून 2025 के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 500 से ज़्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में 300 से ज़्यादा यात्रियों की जान जा चुकी है। प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न उपाय कर रहा है। हालांकि, शनिवार को हुए कंटेनर हादसे ने घाट पर भारी वाहनों की समस्या को फिर से उजागर कर दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
