Uttar Pradesh

दशहरे पर 3 जोन और 12 सेक्टर में बंटेगा मुरादाबाद, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

विजयदशमी पर्व दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हैं एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह।

मुरादाबाद, 01 अक्टूबर। विजयदशमी पर्व को लेकर मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मुरादाबाद महानगर को 3 जोन 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए महानगर में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया सेल सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी कर रहा है। किसी भी आसामाजिक तत्व द्वारा त्याैहार पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी या पोस्ट को लेकर सोशल साइट्स पर शेयर की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर गुरुवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रथम नवरात्र से मुरादाबाद महानगर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जो दशहरे पर भी रहेंगे। महानगर में जितने भी स्थान पर रामलीला मंचन का आयोजन हो रहा है वहां भी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विजयदशमी पर्व के लिए मुरादाबाद महानगर को 3 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए महानगर में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि मुरादाबाद की जनता तारीफ के काबिल है। महानगर वासियों ने अभी तक सभी धर्मों के सभी त्याैहारों और पर्वों को मिलजुल कर आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया है‌। आगे भी आने वाली दीपावली, छठ पूजा, गंगा स्नान आदि पर्वों को भी वह मिलजुल कर शांति के साथ मनाएंगे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top