Uttar Pradesh

यूपी में धान बिक्री के लिए 3.93 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण

धान क्रय केन्द्र

लखनऊ, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । धान की सरकारी खरीद को किसानों का निरंतर साथ मिल रहा है। धान खरीद में प्रतिदिन किसानों के पंजीकरण में वृद्धि हो रही है तो दूसरी तरफ धान क्रय में भी तेजी आ रही है। आंकड़े इसकी गवाही भी दे रहे हैं। शनिवार दोपहर तक धान खरीद सत्र में पंजीकृत होने वाले किसानों की संख्या 3.93 लाख पार कर गई। वहीं अब तक 3.12 लाख मीट्रिक टन की भी खरीद हो चुकी है। सरकार ने 4000 धान क्रय केंद्र का लक्ष्य रखा था, जिससे आगे बढ़ते हुए किसानों की सुविधा के लिए 4143 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं धान लेकर पहुंच रहे किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।खाद व रसद विभाग के मुताबिक शनिवार दोपहर तक 53,330 किसानों से 3.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं धान खरीद विपणन सत्र 2025-26 के लिए 3,93,389 किसानों ने शनिवार तक पंजीकरण भी करा लिया है। धान (कॉमन) 2369 रुपये प्रति कुंतल व धान (ग्रेड-ए) 2389 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीद हो रही है।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन