RAJASTHAN

जोधपुर में बनी 241 नई ग्राम पंचायतें, 527 हुई संख्या

jodhpur

जोधपुर, 21 नवम्बर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से पुनर्गठित पंचायत और पंचायत समितियां के क्षेत्राधिकार और उसमें शामिल किए गए गांव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जोधपुर जिले में भी नई ग्राम पंचायत बनाई गई है। इसमें सांगरिया गांव के वीर तेजाजी नगर को अब वीर नगर नाम से नई ग्राम पंचायत बनाया गया है।

जोधपुर जिले में नवगठित पंचायत के पुनर्सृजन के बाद अब 241 सरपंच अधिक बनेंगे। जोधपुर जिले की 14 पंचायत समितियां में पूर्व में 286 ग्राम पंचायतें थी, जो अब बढक़र 527 हो चुकी हैं। 241 नई ग्राम पंचायतें जोधपुर जिले में बनाई गई है। सबसे कम मंडोर ग्राम पंचायत में नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं। चार नई ग्राम पंचायत बनाई गई है। वहीं, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक ग्राम पंचायतें बनाई गई है। यहां बालेसर में 30 और शेरगढ़ में 32 नई ग्राम पंचायत बनाई गई है।

यहां पर बनी नई पंचायतें

ओसियां: यहां 28 से बढ़ाकर 57 ग्राम पंचायतें बनाई गई है। यहां 29 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई है।

तिंवरी: यहां पंचायती समिति में 20 से 40 ग्राम पंचायत में बनाई गई है। यानी 20 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं।

लूणी: यहां पंचायत समिति में पहले 18 ग्राम पंचायतें थीं। जो अब 37 हो चुकी हैं।

धवा: यहां पंचायत समिति में पहले 20 ग्राम पंचायत थी। 14 नई बनाई गई हैं। कुल 34 ग्राम पंचायत हो गई हैं।

केरू: यहां पंचायत समिति में पहले 12 ग्राम पंचायतें थीं। जो अब 22 हो चुकी हैं। 10 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं।

भोपालगढ़: यहां पंचायत समिति में 26 ग्राम पंचायत हो गई हैं। पहले 16 थी। अब दस नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं।

बावड़ी: यहां पंचायत समिति में पहले 17 ग्राम पंचायत थीं। इनमें 15 नई ग्राम पंचायत बनाकर कुल 32 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

मंडोर: यहां पंचायत समिति में यहां पहले 16 ग्राम पंचायत थीं। अब 20 ग्राम पंचायत बनाई गई हैं। कुल 4 नई ग्राम पंचायत बनाई गई है।

बालेसर: यहां पंचायत समिति में पहले 35 ग्राम पंचायत थीं। अब 30 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं। इस तरह से कुल 65 ग्राम पंचायत हो गई हैं।

शेरगढ़: यहां पंचायत समिति में यहां पहले 31 ग्राम पंचायतें थी जिन्हें दोगुना से ज्यादा बढ़ाकर कुल 63 कर दिया गया है। यानी 32 नहीं ग्राम पंचायत बनाई गई है। यहां पूर्व में राजस्व ग्राम नए बनाने को लेकर भी विरोध हुआ था।

चौमूं: यहां पंचायत समिति में पहले 21 ग्राम पंचायतें थीं। अब 18 नई जोडक़र 39 ग्राम पंचायत बनाई गई है।

सेखाला: यहां पंचायत समिति में ग्राम पंचायतें 21 से बढ़ाकर 40 कर दी गई हैं। यानी 19 नई ग्राम पंचायत बनाई गई है।

पीपाड़: यहां पंचायत समिति पहले 17 थीं। इसमें 13 नई ग्राम पंचायत जोडक़र कुल 30 ग्राम पंचायत बनाई गई है।

बिलाड़ा: यहां पंचायत समिति में पहले 14 ग्राम पंचायत थीं। अब 8 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं। अब कुल 22 ग्राम पंचायत होंगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश