Maharashtra

फुटबॉल में हीरे गढ़ने हेतू प्रोजेक्ट महादेवा , ठाणे से होंगे 20खिलाड़ी

मुंबई, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में, महाराष्ट्र में 13 वर्ष से कम आयु के लड़के-लड़कियों के फुटबॉल कौशल को निखारने और प्रोत्साहित करने के लिए प्रोजेक्ट महादेवा योजना शुरू की गई है।चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी – जिला स्तरीय चयन ट्रायल, क्षेत्रीय राउंड और अंतिम चयन राउंड। अंतिम चरण में, सिडको ग्राउंड, खारघर में 60 लड़कों का और WIFA कूपरेज ग्राउंड, मुंबई में 60 लड़कियों का चयन किया जाएगा। इनमें से 30-30 लड़के-लड़कियों का चयन किया जाएगा और उन्हें पाँच वर्षीय एकीकृत छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसमें फुटबॉल प्रशिक्षण के साथ-साथ शैक्षिक विकास भी शामिल होगा। चयनित खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के फुटबॉल क्लिनिक में भाग लेने का अनूठा अवसर मिलेगा, जो 14 दिसंबर को मुंबई आ रहे हैं।इस स्पर्धा में ठाणे जिले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20फुटबाल खिलाड़ियों का संभागीय स्तर पर चयन किया जाएगा।लेकिन इन सभी फुटबाल खिलाड़ियों को ठाणे जिले का निवासी होना चाहिए।यह योजना मित्रा, खेल विभाग, WIFA, CIDCO और VSTF के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है और इसका उद्देश्य राज्य में फुटबॉल क्षेत्र को मज़बूत करना है। इच्छुक खिलाड़ियों को चयन परीक्षा से पहले 30 अक्टूबर 2025 तक दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।बताया जाता है कि ठाणे जिले के खिलाड़ियों के लिए चयन परीक्षा 1 नवंबर 2025 को लड़कों के लिए और 2 नवंबर 2025 को लड़कियों के लिए श्री यशवंतराव चव्हाण फुटबॉल ग्राउंड, सेक्टर 19, नेरुल, नवी मुंबई के खेल के मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी।इस चयन परीक्षा में भाग लेने के लिए, खिलाड़ियों को https://forms.gle/1mwckj3XokoRQbb98 पर जाना होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top