Uttrakhand

उत्तराखंड के 1983 राजस्व गांव नियमित पुलिस में शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च स्तरीय बैठा करते।

देहरादून, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धामी सरकार ने राज्य के 1983 राजस्व गांवों को नियमित पुलिस के दायरे में शामिल किया है। इससे पहले यहां की कानून व्यवस्था राजस्व पुलिस के पास थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नियमित पुलिस व्यवस्था होने से अपराध में कमी आएगी।

उच्च न्यायालय के आदेश और पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उदे्श्य से राज्य सरकार की ओर से शनिवार को राज्य के 1983 राजस्व गांवो को अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में शामिल किया गया है। इस निर्णय से जनपदों के ग्रामीण और सीमांत इलाकों में अब सीधे नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जाएगी,जिससे अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, और न्याय की उपलब्धता और अधिक सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जनता की सुरक्षा एवं विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे एक सुरक्षित और स्वच्छ सामाजिक वातावरण बनेगा। साथ ही पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top