
मीरजापुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली से पहले अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मड़िहान थाना पुलिस ने क्षेत्र की दो जनरल स्टोर से 161.8 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) मुनेन्द्र पाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में यह कार्रवई हुई है। पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजाराम यादव और श्याम बदन यादव की टीम ने मड़िहान बाजार स्थित जनरल स्टोर में छापा मारकर अभियुक्त अवधेश चौरसिया को गिरफ्तार किया। मौके से 55.8 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए है। वहीं, उपनिरीक्षक राम अशीष सिंह ने टीम के साथ मड़िहान बाजार बस स्टैंड के पास एक अन्य जनरल स्टोर में छापा मारा। यहां से 106 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किया है। मौके से पटेवर निवासी मोहन यादव को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।
————–
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
