Jharkhand

समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है भाजपा के 14 करोड़ प्राथमिक सदस्य : बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

रांची, 23 जून (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने 14 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाकर संगठन की अभूतपूर्व शक्ति और जनविश्वास का प्रमाण दिया है। यह उपलब्धि समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सेवा और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा है कि कि भाजपा परिवार के स्तंभ हमारे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बंधुओं और सभी सदस्यों को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति से भाजपा ‘अंत्योदय’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को निश्चित ही साकार करेगी।

भाजपा की इस उपलब्धि से स्पष्ट है कि पार्टी आने वाले समय में भी अपने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की मजबूत नींव और समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top