Uttar Pradesh

पंजाब बाढ़ प्रभावितों का हालचाल लेने सपा का 12 सदस्यीय दल शुक्रवार को होगा रवाना

लखनऊ, 18 सितंबर (Udaipur Kiran News) । समाजवादी पार्टी (सपा) का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार से दो दिवसीय पंजाब के दौरे पर रहेगा। यह प्रतिनिधि पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेगा और पीड़ित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जानेगा।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमण्डल पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने 19 व 20 सितम्बर को पंजाब जायेगा।

प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य सचेतक लोकसभा धर्मेन्द्र यादव सांसद, महबूब अली पूर्व मंत्री विधायक सभापति लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश, आनन्द भदौरिया सांसद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, कुलदीप सिंह भुल्लर राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, सोहनलाल बलग्गन प्रदेश अध्यक्ष पंजाब, विक्रम यादव प्रदेश अध्यक्ष चण्डीगढ़, तेजेन्द्र सिंह बिर्क किसान नेता, प्रीत इन्दर सिंह पूर्व प्रत्याशी पलिया, बलवीर सिंह प्रवक्ता किसान यूनियन, अमर सिंह प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, गुरदेव सिंह पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, अमरजीत सिंह पूर्व प्रत्याशी बिलासपुर आदि प्रमुख नेता शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top